Valentine’s Day 2026: रोमांस, थ्रिल और इमोशन्स से सजेगा वीक ऑफ लव, थिएटर्स में लौटेगा प्यार

2 Min Read

Valentine’s Day 2026:

हैदराबाद, एजेंसियां। वैलेंटाइन डे 2026 पर सिनेमा प्रेमियों के लिए खास तोहफा तैयार है। इस बार वैलेंटाइन वीक में रोमांस के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे कहीं पुरानी यादों की खुशबू होगी तो कहीं नए दौर की इंटेंस लव स्टोरी। री-रिलीज से लेकर बिल्कुल नई फिल्मों तक, यह वीक कपल्स और रोमांटिक मूड वालों के लिए परफेक्ट रहने वाला है।

24 साल बाद फिर लौटेगी ‘ये दिल आशिकाना’

साल 2002 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ वैलेंटाइन वीक में एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करण नाथ और जिविधा शर्मा स्टारर इस फिल्म को फ्रेश एडिट और एक नए गाने के साथ 13 फरवरी 2026 को री-रिलीज किया जाएगा। कुमार सानू की आवाज में सजे इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं।

शाहिद-तृप्ति की इंटेंस लव स्टोरी ‘ओ’रोमियो’

विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ’रोमियो’ वैलेंटाइन वीक की बड़ी रिलीज मानी जा रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह कहानी प्यार, हिंसा और दर्द के बीच पनपते रिश्ते को दिखाती है। गुलजार के बोल और अरिजीत सिंह की आवाज फिल्म को और खास बनाती है। यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज होगी।

रोमांस के साथ थ्रिलर का तड़का: ‘तू या मैं’

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ‘तू या मैं’ एक अलग अनुभव देने वाली फिल्म है। सोशल मीडिया की दुनिया, रोमांस और सर्वाइवल थ्रिल का कॉम्बिनेशन इसे युवाओं के लिए खास बनाता है। यह फिल्म भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

सादगी भरा प्यार: ‘दो दीवाने शहर में’

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने शहर में’ एक सॉफ्ट और रियल लव स्टोरी है, जो छोटे-छोटे पलों में प्यार को महसूस कराती है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

रीजनल टच के साथ ‘बारा बहू’

ओडिया फिल्म ‘बारा बहू’ भी वैलेंटाइन वीक में रोमांस और पारिवारिक ड्रामा लेकर आ रही है।

Share This Article