Valentine Special Cake: घर पर बनाएं केक और पार्टनर को दें स्पेशल सरप्राइज

2 Min Read

Valentine Special Cake:

नई दिल्ली, एजेंसियां। वैलेंटाइन वीक आते ही लोग अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देने की योजना बनाते हैं। इस बार अगर आप अपने प्यार को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो घर पर केक बनाना एक बेहतरीन आइडिया है। बाजार में ढेरों क्रिएटिव केक डिज़ाइन्स मौजूद हैं, लेकिन घर पर भी आप इन सरल और सुंदर डिज़ाइन्स को ट्राय कर सकते हैं।

1. हार्ट शेप और कपल थीम

Valentine Special Cake

सबसे पहली डिज़ाइन में आप प्लेन वनीला केक लें और ऊपर दिल के आकार के डेकोरेशन पीस लगाएं। केक के एक साइड पर कपल बनाकर इसे और भी रोमांटिक बनाया जा सकता है। यह डिज़ाइन खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें बारीक डिजाइनिंग का अनुभव हो।

2. स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्रॉस्टिंग

Valentine Special Cake

दूसरी डिज़ाइन के लिए स्ट्रॉबेरी केक बनाएं और ऊपर वनीला फ्रॉस्टिंग करें। इसके ऊपर आप “I Love You” जैसे मैसेज लिख सकते हैं। यह केक देखने में सुंदर और बनाने में आसान है।

3. गोल्डन लव थीम

Valentine Special Cake

तीसरी डिज़ाइन बेहद सिंपल और आकर्षक है। वनीला केक पर गोल्डन रंग में “Love” लिखें और लाल-गोल्डन हार्ट से सजाएं। यह छोटा लेकिन दिलचस्प डिज़ाइन पार्टनर को खुश कर देगा।

4. बेंटो स्टाइल केक

Valentine Special Cake

चौथी डिज़ाइन बेंटो स्टाइल है, जिसमें छोटा केक लिया जाता है। इस पर आप “I Love You” या “Will Be Mine” लिखवाएं और गुलाबी गुलाब के साथ सरप्राइज दें।

5. हार्टबीट केक

Valentine Special Cake

पांचवी डिज़ाइन में वनीला केक के बीचोंबीच लाल दिल बनाएं और उसके बीच “Love” लिखें। इसे लिखने का तरीका ऐसा हो कि यह हार्टबीट की तरह दिखे।

    ये सभी डिज़ाइन्स सिर्फ देखने में सुंदर नहीं बल्कि बनाने में भी आसान हैं। अपने हाथों से बनाया गया केक आपके प्यार को और भी खास और यादगार बना देगा।

    Share This Article