NationalUpendra Dwivedi: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान: “आतंकवादी और आतंकवाद के आका हमारे लिए समान”

Upendra Dwivedi: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान: “आतंकवादी और आतंकवाद के आका हमारे लिए समान”

Upendra Dwivedi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को चाणक्य डिफेंस डायलॉग में आतंकवाद, पाकिस्तान, चीन बॉर्डर और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि “हमारे लिए आतंकवादी और आतंकवाद के आका एक बराबर हैं। जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा, भारत मुंह तोड़ जवाब देगा।”

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को चेतावनी:

जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर-2 का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते। अगर आप हमें ब्लैकमेल करेंगे तो हम शांत नहीं बैठेंगे।”उन्होंने कहा कि 88 घंटे में पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया गया है। यह सिर्फ ट्रेलर था, जरूरत पड़ने पर भारत हर स्तर पर समय रहते कार्रवाई करेगा। उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि वह शांति का रास्ता चुने, वरना भारत किसी भी ब्लैकमेल से नहीं डरेगा।

चीन बॉर्डर पर सुधार का दावा:

सेना प्रमुख ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर कहा कि पिछले एक साल में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। भारत और चीन के बीच संवाद बढ़ा है और दोनों पक्षों ने माना है कि सीमा पर तनाव कम करने के लिए बातचीत बेहद ज़रूरी है। रक्षा मंत्री की चीन यात्रा का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब स्थिति पहले से बेहतर हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव:

जनरल द्विवेदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
• आतंकवाद में बड़ी गिरावट आई है
• इस साल 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 21 पाकिस्तानी थे
• पत्थरबाज़ी लगभग खत्म हो चुकी है
• IIT-IIM जैसे संस्थान खुल रहे हैं
• पर्यटन और अमरनाथ यात्रा में वृद्धि हुई है

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग देश के बाकी हिस्सों से जुड़ना चाहते हैं और बाहर गए लोग भी वापस लौटना चाहते हैं।
म्यांमार पर भारत की जिम्मेदार। म्यांमार की स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा कि वहां की अस्थिरता का प्रभाव भारत पर पड़ता है, इसलिए भारत शरणार्थियों को सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग कर रहा है।
जनरल द्विवेदी का यह बयान भारत की सुरक्षा नीति, सैन्य तैयारियों और पड़ोसी देशों को दिए मजबूत संदेश को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...

Today horoscope: आज का राशिफल 06 दिसम्बर 2025 शनिवार

Today horoscope:  मेष राशि - भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 06 दिसम्बर 2025, शनिवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 06 दिसम्बर 2025दिन - शनिवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - पौषपक्ष - कृष्णतिथि - द्वितीया रात्रि...

CBSE Recruitment 2025: नॉन-टीचिंग पदों पर 124 वैकेंसी, इंटरव्यू के बिना मिलेगी नौकरी

CBSE Recruitment 2025 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नॉन-टीचिंग पदों पर बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। 2 दिसंबर 2025 को...

Health Department: डोरंडा में 131 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य विभाग का नया अत्याधुनिक भवन

Health Department: रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles