केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: 12 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस [Union Cabinet’s decision: 78 days bonus to 12 lakh railway employees]

1 Min Read

किसानों की 2 योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ मंजूर

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के पहले रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

केंद्रीय अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है

प्रधानमंत्रीराष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 1,01,321 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।’

कैबिनेट के 4 बड़े फैसले…

मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिया जाएगा।
चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के लिए 63,246 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना 20,704 पोर्ट कर्मचारियों के लिए भी मंजूर की गई है।
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- तिलहन (NMEO-Oilseeds) के तहत तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 2024-25 से 2030-31 तक 10,103 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

अब दिवाली और छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं