Two Naxalites killed: बीजापुर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

1 Min Read

Two Naxalites killed:

बीजापुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से सुरक्षा बलों ने .303 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं।

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते इलाके में हालात नियंत्रित हैं। अभी भी एनकाउंटर का सिलसिला जारी है और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में पैट्रोलिंग बढ़ा दी है। ताजा अपडेट के लिए स्थानीय पुलिस और मीडिया की जानकारी लगातार सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें

Encounter in Kishtwar: कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, आतंकी घिरे; कुलगाम में 10वें दिन भी गोलीबारी जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं