Drugs in Delhi:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में नारकोटिक्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों के पास से कोकीन और एमडीएमए बरामद हुआ है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने गोविंदपुरी में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 61.16 ग्राम एमडीएमए और 36.64 ग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके अलावा, आठ मोबाइल फोन और 10,600 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें
NCB ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़







