Two Brothers marry one girl: देश में बहुपति प्रथा का पुनरुत्थान, हिमाचल में दो भाइयों ने की एक लड़की से शादी

2 Min Read

Two Brothers marry one girl:

शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक अनोखी और पुरानी शादी की परंपरा फिर से देखने को मिली है। यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कर सबको चौंका दिया है। यह प्रथा ‘उजला पक्ष’ के नाम से जानी जाती है और इसे हाटी समाज में वर्षों से निभाया जाता रहा है। इस शादी में दोनों भाइयों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ एक ही युवती को पत्नी बनाया। जानकारी के अनुसार, एक भाई जल शक्ति विभाग में कार्यरत है जबकि दूसरा विदेश में नौकरी करता है।

पुरानी परंपरा का इतिहास:

बहुपति या बहुपत्नी प्रथा के तहत दो या अधिक भाई एक महिला से शादी करते हैं, या एक पुरुष कई महिलाओं से।यह परंपरा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, किन्नौर जिलों और उत्तराखंड के जौनसार बावर इलाके में प्राचीन काल से चली आ रही है। 70-80 के दशक तक यह परंपरा लगभग समाप्त हो गई थी, लेकिन अब फिर से इसका उदाहरण सामने आया है।भूमि और प्रॉपर्टी के विवाद से बचने के लिए यह परंपरा अपनाई जाती थी ताकि परिवार की संपत्ति एकसाथ बनी रहे।पुराने जमाने में जब पुरुष लंबी अवधि के लिए बाहर काम पर जाते थे, तो महिला अपने दूसरे पति के साथ रहकर परिवार संभालती थी।

महाभारत की याद दिलाती यह रिवायत:

इस परंपरा का जिक्र महाभारत काल से भी मिलता है, जब द्रौपदी पांच भाइयों से विवाहिता थीं। आधुनिक भारत में ऐसी शादी को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन यह परंपरा अब भी हिमाचल और आसपास के इलाकों में जीवित है।यह रिवायत न केवल सामाजिक रूप से एक अनूठी मिसाल है, बल्कि परिवार और समुदाय के बीच सह-अस्तित्व और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में ट्राउट मछली पकड़ने पर चार महीने का बैन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं