Ashish Kapoor:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दुष्कर्म मामले में बेल पर रिहा कर दिया है। ‘सरस्वतीचंद्र’ फेम इस एक्टर को पिछले महीने इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। 6 सितंबर को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब 10 सितंबर को अदालत ने उन्हें बेल दे दी, हालांकि उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा।
कोर्ट ने माना जांच में खामियां
एडिशनल सेशन जज भूपिंदर सिंह ने बेल मंजूर करते हुए कहा कि गवाहों और दस्तावेजों/सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तत्काल जरूरत नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन बरामद करने या तलाशी लेने में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। इसके अलावा रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है कि आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया। जज ने यह भी ध्यान में रखा कि आशीष कपूर दिल्ली का स्थायी निवासी हैं और उनका इतिहास साफ-सुथरा है।
बेल की शर्तें
आशीष कपूर को एक लाख रुपये के बेल बांड पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके अलावा उन्हें अपना मोबाइल फोन हमेशा एक्टिव रखना और लोकेशन सर्विस चालू रखनी होगी।
मामले का पूरा विवरण
दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में 11 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसके साथ जबरदस्ती की। शुरुआती एफआईआर में आशीष कपूर, उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात पुरुषों के नाम शामिल थे। बाद में पीड़िता ने बयान बदलकर केवल आशीष कपूर पर आरोप लगाया। पुलिस ने टेक्निकल ट्रैकिंग और लोकेशन सर्विलांस के जरिए आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया था।
इसे भी पढ़ें








