Airlines flight:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सॉल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुधवार रात गंभीर तूफानी झटकों (turbulence) का सामना करना पड़ा, जिससे फ्लाइट के 25 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट को तत्काल मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंड कराया गया।
यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
एयरलाइन के अनुसार, चिकित्सा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों का इलाज किया और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भेजा। डॉक्टरों का कहना है कि उड़ान के दौरान गंभीर चोटें असामान्य होती हैं, लेकिन इस घटना में टर्बुलेंस के कारण चोटें लगीं।
इसे भी पढ़ें
इस एयरलाइंस कंपनी के निर्देशों से अटेंडेंट हैरान, बताये जा रहे अंडर गारमेंट पहनने के तरीके







