John Bolton: मोदी के साथ ट्रंप का रिश्ता अब खत्म: जॉन बोल्टन बोले

2 Min Read

John Bolton:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने दावा किया है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कभी अच्छे रहे व्यक्तिगत रिश्ते अब खत्म हो चुके हैं।

बोल्टन ने ब्रिटिश मीडिया पोर्टल ‘एलबीसी’ से बातचीत में कहा कि ट्रंप अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को नेताओं के निजी संबंधों के नजरिए से देखते हैं, लेकिन यह तरीका देशों के बीच मजबूत रिश्तों की गारंटी नहीं देता। उन्होंने कहा, “ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत रूप से अच्छे संबंध थे, लेकिन अब वह रिश्ता खत्म हो गया है। यह सबक है कि अच्छे निजी रिश्ते भी मुश्किल दौर से नहीं बचा पाते।”

ट्रंप की टैरिफ नीति:

बोल्टन ने आरोप लगाया कि ट्रंप की टैरिफ नीति और भारत की लगातार आलोचना ने दोनों देशों के संबंधों को पिछले दो दशकों के सबसे खराब दौर में पहुंचा दिया है। उनके मुताबिक, इससे भारत रूस और चीन के करीब आ गया है, जबकि चीन ने खुद को अमेरिका और ट्रंप के विकल्प के रूप में पेश किया है।डोनाल्ड ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

Trump’s tariff illegal: कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को बताया गैरकानूनी, नाराज ट्रंप बोले- “तबाह कर देगा ये फैसला”


Share This Article
Exit mobile version