Dhanteras 2025: ₹50,000 के अंदर टॉप 5 लैपटॉप्स, जानें फीचर्स और ऑफर्स

2 Min Read

Dhanteras 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस को दिवाली की शुरुआत का पहला और सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस साल धनतेरस शनिवार यानि 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लक्ष्मी माता और धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिन खरीदारी करने पर घर में धन और सौभाग्य आता है। यही कारण है कि इस दिन हर कोई कुछ ना कुछ जरूर खरीदता है।

ऐसे में अगर आप इस त्योहार पर कम दाम में जबरदस्त स्पेशिफिकेशंस वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो ₹50,000 के अंदर मिलने वाले ये पांच लैपटॉप्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमतें-

  1. एसर एस्पायर लाइट (12th Gen Intel Core i5) – 16GB RAM, 512GB SSD, 15.6 इंच FHD डिस्प्ले, ₹45,999।
  2. HP 15s (13th Gen Intel Core i5) – 16GB RAM, 512GB SSD, 15.6 इंच FHD एंटी-ग्लेयर, ₹49,700।
  3. Asus VivoBook Go 15 (AMD Ryzen 5) – 16GB RAM, 512GB SSD, हल्का और पोर्टेबल, ₹37,699।
  4. Dell Vostro 3520 (Intel Core i5)– 16GB RAM, 512GB SSD, 15.6 इंच FHD 120Hz डिस्प्ले, ₹45,999।
  5. एसर एस्पायर लाइट (AMD Ryzen 5)– 16GB RAM, 512GB SSD, 15.6 इंच FHD IPS, ₹38,999।

इन लैपटॉप्स के साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ लिया जा सकता है। यह धनतेरस अपने लिए या परिवार के लिए स्मार्ट टेक खरीदने का सही मौका है।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस इफेक्टः रांची में सोना 5 दिन में 4500, चांदी 12000 रु. महंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं