CM Yogi big attack:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने सपा के ‘PDA’ (पहले पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका सही मतलब है – “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी”। मुख्यमंत्री योगी के प्रमुख बयान,”इनका लक्ष्य केवल परिवार का विकास है, जनता का नहीं।””विपक्ष कूपमंडूक की तरह व्यवहार करता है।”शायराना अंदाज में तंज,”बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग, बहारों की बात करते हैं…”
सपा सरकार पर आरोप:
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के शासनकाल को अराजक और भ्रष्टाचार से भरा हुआ बताया। कहा,“उस वक्त बिना रिश्वत के नौकरी मिलना नामुमकिन था।”“आज उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी शासन दिया जा रहा है।”
राज्य की आर्थिक प्रगति पर CM का दावा
यूपी की GSDP (राज्य सकल घरेलू उत्पाद) 2016-17 में जहां ₹13 लाख करोड़ थी, आज वह ₹35 लाख करोड़ के करीब पहुंच गई है।2017 में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत का एक-तिहाई थी, अब उसमें भारी सुधार हुआ है।निर्यात 2017 में मात्र ₹84,000 करोड़ था, अब कई गुना बढ़ चुका है।उत्तर प्रदेश अब “बीमारू नहीं, रेवेन्यू सरप्लस स्टेट” बन चुका है।
इतिहास से तुलना
सीएम ने कहा कि,1950-60 के दशक में यूपी की राष्ट्रीय जीडीपी में हिस्सेदारी 14% थी, जो 2016-17 में गिरकर 8% पर आ गई।अब यूपी फिर से राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राजनीतिक माहौल गरमाया:
इस बयानबाजी के बीच विधानसभा में सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने भी आजम खान का मुद्दा उठाया, जिससे सदन में बहस और गर्मा गई।
इसे भी पढ़ें
माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ








