STF action: STF का बड़ा एक्शन: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले ढेर, 2 की तलाश जारी

3 Min Read

STF action:

बरेली, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात के पीछे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का हाथ बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इस मिशन को अंजाम देने के लिए कुल पांच शूटरों को भेजा गया था।

STF action: होटल में रुके थे शूटर, की गई थी घर की रेकी

सूत्रों के मुताबिक, 11 सितंबर को विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने हैंडलर के जरिए पांच शूटरों को बरेली भेजा। सभी पंजाब होटल में ठहरे थे। इस दौरान एक शूटर की तबीयत खराब होने पर वह लौट गया, जिसके बाद बाकी चार बदमाशों ने मिशन आगे बढ़ाया। 11 सितंबर को ही चारों आरोपी दो बाइकों काले रंग की स्पलेंडर और सफेद अपाचे पर बैठकर दिशा पाटनी के घर पहुंचे और घर की रेकी की।स्पलेंडर बाइक पर नकुल और विजय सवार थे, जबकि अपाचे बाइक पर अरुण और रविंद्र बैठे थे। बाद में अरुण और रविंद्र एनकाउंटर में मारे गए।

STF action: 12 सितंबर को अंजाम दी गई फायरिंग

अगले दिन यानी 12 सितंबर को चारों शूटर एक्ट्रेस के घर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी रविंद्र ने की, जबकि अरुण बाइक चला रहा था। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान 2 हजार से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और बदमाशों की पहचान की।

STF action: पुलिस की जांच तेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 9 सितंबर को भी बदमाश फायरिंग से पहले एक पेट्रोल पंप पर CCTV कैमरे में कैद हुए थे। अब पुलिस फरार बदमाश नकुल और विजय की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह वारदात न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि फिल्म जगत में भी सनसनी का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

Disha patni House Firring: बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर लॉरेंस गैंग ने कराई फायरिंग, कहा- संत प्रेमानंद का अपमान किया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं