Kapil Sharma Cafe: Kapil Sharma Cafe पर तीसरी बार फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

2 Min Read

Kapil Sharma Cafe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे में चार महीने में तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना कपिल और उनके कैफे के आसपास भय और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रही है। गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो अगली फायरिंग मुंबई में की जाएगी।

गोल्डी ढिल्लों कौन हैं?

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है। वह लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का अहम सदस्य माना जाता है। जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में एक कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग में ढिल्लों और गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया, जिसके बाद नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। ढिल्लों को फरार घोषित किया गया है और उस पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है।

गोल्डी ढिल्लों पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है और साल 2022 में अवैध तरीके से देश छोड़कर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ गया। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं, लेकिन अभी तक उसका ठिकाना पता नहीं चल सका है।

क्या है मामला ?

कपिल शर्मा के कैफे पर लगातार फायरिंग की घटनाओं ने स्थानीय समुदाय और उनके व्यवसाय को चिंता में डाल दिया है। एनआईए और स्थानीय पुलिस मिलकर ढिल्लों और उनके साथियों की तलाश में लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़ें

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं