The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल अवॉर्ड, केरल के सीएम ने कही कड़ी बात, राज्य की छवि खराब करने का आरोप

2 Min Read

The Kerala Story:

तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 2023 की विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित किए जाने पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने इस फैसले को केरल राज्य और उसकी सांप्रदायिक सौहार्द की छवि के लिए गंभीर अपमान बताया है।

सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायरेक्शन

फिल्म को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायरेक्शन के अवॉर्ड मिले हैं। हालांकि, पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि यह पुरस्कार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी द्वारा संघ परिवार की विचारधारा को बढ़ावा देने वाला एक गलत कदम है, जो केरल के प्रति गलत और भ्रामक छवि प्रस्तुत करता है।

सीएम ने लिखा

सीएम ने लिखा, “केरल, जो सदैव सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ रहा है, इस फैसले से घोर बेइज्जत हुआ है। सभी संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

फिल्म का विवाद और बॉक्स ऑफिस सफ़लता

‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म मई 2023 में रिलीज़ हुई थी और इसके बजट लगभग 15-20 करोड़ रुपए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 286.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म की कहानी को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा था। फिल्म में दावा किया गया था कि केरल से 32,000 महिलाएं लापता हुईं, जिन्हें कथित तौर पर धर्मांतरण के बाद आतंकवाद में धकेला गया या ISIS को बेच दिया गया। इन दावों को कई राजनीतिक और सामाजिक समूहों ने झूठा और भ्रामक बताया था।इस विवाद के बीच, केरल के सीएम का विरोध और फिल्म के नेशनल अवॉर्ड जीतने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

Pankaj Tripathi: लखनऊ की तहज़ीब में ढली पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म ‘पारिवारिक मनूरंजन’ की शूटिंग जोरों पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं