November rain forecast: कड़ाके की सर्दी के आने में हो सकती है देर, नवंबर में बारिश के आसार, रातें रहेंगी गर्म, दिन का तापमान सामान्य से नीचे

2 Min Read

November rain forecast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल देशभर में कड़ाके की सर्दी देर से आ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दिल्ली में एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा कि नवंबर में ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जबकि रातें सामान्य से गर्म महसूस होंगी।

‘ला नीना’ प्रभाव में देरीः

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘ला नीना’ प्रभाव में देरी इसकी मुख्य वजह है। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिस्से में कमजोर ला नीना की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बनी रह सकती है। ला नीना प्रभाव में समुद्र का पानी सामान्य से ठंडा होता है।

नवंबर में भी बारिश के आसारः

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा या सामान्य बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
महापात्र ने बताया कि अक्टूबर में देशभर में औसतन 112.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49% ज्यादा है। यह 2001 के बाद अक्टूबर में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले, IMD ने कहा था कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI, कई इलाकों में रेड अलर्ट


Share This Article