Crematorium was washed away:
देहरादून, एजेंसियां। उत्तराखंड में मूसलधार बारिश के कारण रुड़की के अलावलपुर गांव में सोलानी नदी का तेज बहाव श्मशान घाट को बहा ले गया। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, कई गांव जलमग्न हो गए हैं और ग्रामीणों के घर पानी में डूब गए हैं। किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
उत्तराखंड के कई जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अन्य जिलों में भारी तबाही मची है, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें
Heavy rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी







