Heart failure: हार्ट फेल होने से पहले शरीर देते हैं ये 7 चेतावनी संकेत, पहचानें जल्द!

3 Min Read

Heart failure:

नई दिल्ली, एजेंसियां। हार्ट फेल होना एक गंभीर लेकिन धीरे-धीरे विकसित होने वाली स्थिति है, जिसमें दिल शरीर को पर्याप्त खून पंप नहीं कर पाता। इसके कई शुरुआती लक्षण होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है ताकि बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। हार्ट फेल होने से पहले शरीर सात महत्वपूर्ण संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

दिल की बीमारी से जुड़ी जोखिम वाली स्थितियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और परिवार में हृदय रोग का इतिहास होने पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। अपोलो अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वरुण बंसल के मुताबिक, हार्ट फेल होने से पहले ये 7 प्रमुख लक्षण सामने आते हैं:

सांस फूलना

चलने-फिरने, सीढ़ी चढ़ने या यहां तक कि आराम करते समय भी सांस लेने में दिक्कत होती है।

लगातार थकावट और कमजोरी

शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंच पाता, जिससे कमजोरी महसूस होती है।

पैर, टखने और पेट में सूजन

दिल सही से खून नहीं पंप कर पाता तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं।

तेज या अनियमित दिल की धड़कन

सीने में जोर-जोर से धड़कन महसूस हो सकती है।

भूख न लगना और उल्टी जैसा महसूस होना

पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे भूख कम हो जाती है।

चक्कर आना और भूलने की समस्या

खासकर बुजुर्गों में ज्यादा दिखाई देता है।

सीने में दर्द या दबाव

हार्ट अटैक की चेतावनी भी हो सकती है, जिससे तत्काल चिकित्सा की जरूरत होती है।

विशेषज्ञ ने कहा

विशेषज्ञ ने कहा कि शुरुआत में ये लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गंभीर हो जाते हैं। इसलिए यदि इनमे से कोई भी लक्षण लगातार महसूस हो, तो तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। समय रहते जांच और इलाज से हार्ट फेल्योर को नियंत्रण में रखा जा सकता है, जिससे जान का बड़ा खतरा टला जा सकता है। हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

रोजाना करें सिर्फ 30 मिनट वॉक, कैंसर और डायबिटीज भागेगा दूर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं