PM Kisan Yojana:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त का लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा, जिसमें ₹20,500 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह 10:25 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, यह उनका 51वां दौरा होगा। यहां वे सेवापुरी स्थित बनौली गांव में जनसभा करेंगे और किसानों को इस योजना की किस्त जारी करेंगे। साथ ही वे 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनका कुल मूल्य ₹2,183.45 करोड़ है।
हर किसान को मिलेगा ₹2,000:
योजना के तहत हर पात्र किसान को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। हालांकि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, या भूमि सत्यापन (Bhu-Satyapan) नहीं करवाया है, उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है।
कृषि मंत्री का संदेश:
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर किसानों को संदेश देते हुए कहा कि यह योजना केवल एक राशि नहीं है, बल्कि किसानों की मेहनत और देश के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। वे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से जुड़ेंगे।
किसे मिलेगा लाभ?
सरकार ने पुष्टि की है कि 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। यह रकम किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जारी की जा रही है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan की लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो आप pmkisan.gov.in या इसके आधिकारिक ऐप पर जाकर “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के नाम का चयन करें।
इसे भी पढ़ें
किसानों का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त


















