Thailand advisory: भारत सरकार की थाईलैंड एडवाइजरी: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष के कारण 7 प्रांतों में यात्रा पर प्रतिबंध

2 Min Read

Thailand advisory:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने 25 जुलाई 2025 को अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें थाईलैंड के 7 संवेदनशील प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यह कदम थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा संघर्ष के बाद उठाया गया है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से थाईलैंड के टूरिज्म अथॉरिटी (TAT) से स्थिति के ताजे अपडेट प्राप्त करने की अपील की है।

इन 7 प्रांतों में यात्रा से बचें

दूतावास और TAT ने निम्नलिखित सात प्रांतों को जोखिमपूर्ण बताया है और वहां यात्रा से बचने की चेतावनी दी है:

उबोन रत्चाथानी (Ubon Ratchathani)

सुरिन (Surin)

सिसाकेत (Sisaket)

बुरीराम (Buriram)

सा काओ (Sa Kaeo)

चांथाबुरी (Chanthaburi)

त्राट (Trat)

सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण विस्थापन

सीमा से लगे 40 किलोमीटर क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच चुका है। थाईलैंड सरकार ने इस क्षेत्र से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। अब तक, 1 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके हैं। इनमें से 46 लोग घायल हुए हैं, और 14 थाई नागरिकों की जान चली गई है। कंबोडिया में भी कई लोग प्रभावित हुए हैं, हालांकि वहां के हताहतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

कूटनीतिक प्रयासों के बीच संघर्ष जारी

संघर्ष के बीच, थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ राजनयिक वार्ता और युद्धविराम के लिए मलेशिया की मध्यस्थता की पेशकश की है। मलेशिया इस समय ASEAN (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस) का अध्यक्ष है, और यह दोनों देशों का सदस्य है। अब तक, कंबोडिया से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें

Thailand-Cambodia war: थाईलैंड-कंबोडिया जंग दूसरे दिन भी जारी, अब तक 14 लोगों की मौत


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं