Tesla enters India: मुंबई में खुला पहला शोरूम

2 Min Read

Tesla enters India:

मुंबई, एजेंसियां। मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी औपचारिक एंट्री कर ली है। आज यानि मंगलवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में टेस्ला का पहला शोरूम खोला गया। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया और इस अवसर पर उन्होंने टेस्ला का भारत में स्वागत करते हुए कहा, “टेस्ला, वेलकम टू इंडिया”।

भारत में टेस्ला का उत्पादन:

बताते चलें कि भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल टेस्ला भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “टेस्ला अभी सिर्फ भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है। इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।” हालांकि टेस्ला की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती शुरू की थी, जिसके बाद से भारतीय बाजार में उनकी एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई थीं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी भारत में निवेश की इच्छा जताई थी, हालांकि उन्होंने उच्च आयात कर को सबसे बड़ी परेशानी बताया था।

लेकिन हाल ही में भारत सरकार ने नई ईवी नीति का एलान किया है, जिसमें वैश्विक ईवी निर्माताओं के लिए कई सुविधाएं और कम आयात कर की पेशकश की गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि टेस्ला भविष्य में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखेगी।

इसे भी पढ़ें

Tesla will enter India: टेस्ला की भारत में एंट्री 15 जुलाई को, जिसने कंपनी बनाई उसे ही मस्क ने निकाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं