Telugu actress Vahini death: तेलुगु एक्ट्रेस वाहिनी का निधन, आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो सका ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

2 Min Read

Telugu actress Vahini death:

नई दिल्ली, एजेंसियां। तेलुगु फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तेलुगु टीवी एक्ट्रेस वाहिनी का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज समय पर और सही तरीके से नहीं हो सका। इस दर्दनाक सच्चाई का खुलासा उनकी बचपन की करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

वाहिनी के दोस्तों के अनुसार

दोस्त के अनुसार, वाहिनी ने बीमारी से लड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन पैसों की कमी उनके इलाज में सबसे बड़ी बाधा बन गई। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वाहिनी तेलुगु फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनकी सादगी और दमदार अभिनय के चलते उन्हें काफी सराहा जाता था। सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

एक्ट्रेस की मौत ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कलाकारों की आर्थिक असुरक्षा और गंभीर बीमारियों के दौरान मिलने वाले सहयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहिनी का यूं असमय जाना उनके चाहने वालों के लिए एक गहरा सदमा बन गया है।

Share This Article
Exit mobile version