Noel Tata Amit Shah meeting: टाटा ट्रस्ट संकटः अमित शाह से मिले नोएल टाटा और चंद्रशेखरन, वित्तमंत्री सीतारमण भी मौजूद रहीं शापूरजी पलोनजी से सुलह की तैयारी

1 Min Read

Noel Tata Amit Shah meeting:

नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा और टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
बोर्ड नियुक्तियों और प्रशासन संबंधी मुद्दों पर ट्रस्टियों के बीच चल रहे घमासान के बीच हुई मीटिंग में उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा भी मौजूद रहे।

विवाद से बड़े नुकसान की आशंकाः

टाटा ट्रस्ट में चल रहे विवाद से ₹15.9 लाख करोड़ रु. के ग्रुप पर असर पड़ने की आशंका के बीच मुलाकात अहम मानी जा रही है।

इस बीच, टाटा समूह और शापूरजी पलोनजी ग्रुप के बीच विवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। टाटा ट्रस्ट्स एसपी ग्रुप को टाटा सन्स में 4-6% हिस्सेदारी बेचने की पेशकश कर सकता है।

एसपी ग्रुप को बड़ा कर्ज चुकाना हैः

यह कदम एसपी ग्रुप के लिए जरूरी है, क्योंकि उसे 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुकाना है। सरकार की चिंता यह है कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण एसपी ग्रुप भारी कर्ज के चलते डिफॉल्ट न कर दे।

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा का निधन, जानें कौन होगा उत्तराधिकारी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं