Tata Power DDL: त्योहारों पर बिजली की सुविधा आसान, Tata Power DDL देगा 24 घंटे में अस्थायी कनेक्शन

2 Min Read

Tata Power DDL:

नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारी सीजन के मद्देनजर Tata Power DDL ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य आयोजनों के लिए अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा त्योहारी आयोजनों और शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों के लिए भी उपलब्ध होगी।

आवेदन कैसे करें

उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ नजदीकी डिवीजन कार्यालय के कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर या Tata Power DDL की आधिकारिक वेबसाइट www.tatapower-ddl.com पर ऑनलाइन आवेदन करके उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करते ही 24 घंटे में कनेक्शन उपलब्ध होगा।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ और सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए कंपनी ने बिजली खंभों, स्ट्रीट लाइटों, तारों और सबस्टेशनों की जांच तेज कर दी है। टाटा पावर-डीडीएल ने लोगों से सुरक्षित वायरिंग और ELCB (Earth Leakage Circuit Breaker) लगाने की अपील की है ताकि करंट और आग जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

कंपनी की उपलब्धियां

उत्तरी दिल्ली की लगभग 90 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली Tata Power DDL, दिल्ली सरकार और टाटा पावर का संयुक्त उद्यम है। निजीकरण के बाद कंपनी ने AT&C नुकसान को 53% से घटाकर केवल 5.5% कर दिया है, जो इसकी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

त्योहारी सीजन में सुविधा

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “त्योहारों के सीजन में बिजली आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपभोक्ता सभी औपचारिकताएं पूरी करते ही 24 घंटे में अस्थायी कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे।”यह पहल न केवल त्योहारी आयोजनों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में मदद करेगी, बल्कि सुरक्षा और समय की बचत के लिहाज से भी बड़ी राहत साबित होगी।

इसे भी पढ़ें

2025 में 20,000 हजार करोड़ निवेश करेगी टाटा पावर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं