Vladimir Putin: पुतिन-ट्रंप बैठक से पहले किम जोंग उन से हुई बातचीत, रूस-उत्तर कोरिया के रिश्ते हुए और मजबूत

1 Min Read

Vladimir Putin:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगले हफ्ते अलास्का में होने वाली अहम बैठक से पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से फोन पर वार्ता की है। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर चर्चा की।पुतिन ने किम के सैनिकों की बहादुरी और आत्म-बलिदान की प्रशंसा की, जिन्होंने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने में मदद की। पुतिन ने किम को आगामी ट्रंप से होने वाली बैठक की जानकारी भी दी।

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने रूस के समर्थन का भरोसा जताया और दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी समझौते के तहत अपने रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, किम ने लगभग 15,000 सैनिक रूस भेजे और भारी सैन्य उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

इसे भी पढ़ें 

खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है रुस : व्लादिमीर पुतिन


Share This Article
Exit mobile version