Nepal protest: नेपाल में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच आज बातचीत होगी

1 Min Read

Nepal protest:

काठमांडू एजेंसियां। नेपाल में आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में नेपाल सेना और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच औपचारिक बातचीत होगी। हालांकि, अभी इसका समय तय नहीं किया गया है।
इसका मकसद आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना है। मंगलवार रात को राष्ट्रपति भवन, शीतल निवास में युवा प्रतिनिधियों और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी। इसके बाद आज सुबह से औपचारिक बातचीत की तैयारी की गई है।

Nepal protest: बातचीत के ये होंगे एजेंडेः

इस बातचीत का मुख्य एजेंडा नागरिक सरकार का गठन, संसद भंग करना और नए चुनाव कराना होगा। प्रदर्शनकारी युवा मांग कर रहे हैं कि पार्टियों को सत्ता से हटाकर जनता के नेतृत्व में नई सरकार बनाई जाए। काठमांडू महानगर के प्रमुख बालेन शाह ने भी संसद भंग करने की शर्त पर बात करने का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें

Nepal Protest: Gen-Z प्रदर्शनों से हिल गई ओली सरकार, विदेश रवाना होने की तैयारी में प्रधानमंत्री


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं