Latest NewsTalha Anjum Nepal concert: पाकिस्तानी सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा, कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो, मैं...

Talha Anjum Nepal concert: पाकिस्तानी सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा, कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो, मैं ऐसा ही करूंगा

Talha Anjum Nepal concert:

काठमांडू, एजेंसियां। पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर और रैपर तल्हा अंजुम ने हाल ही में नेपाल में परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान सिंगर ने मंच पर तिरंगा लहराया, जिस पर उनके पाकिस्तानी फैंस भड़क गए। विवाद बढ़ने पर अब सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि उनकी कला की कोई सरहद नहीं है।

मेरे दिल में नफरत के लिए जगह नहीः

तल्हा अंजुम ने अपने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा- मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला की कोई सरहद नहीं है। अगर मेरे भारतीय झंडा उठाने से विवाद होता है, तो होने दो, मैं फिर भी ऐसा ही करूंगा। मुझे मीडिया, युद्ध भड़काने वाली सरकारों और उनके प्रोपेगैंडा की कोई परवाह नहीं है। उर्दू रैप था, है और हमेशा सरहदों से परे ही रहेगा।
अपनी पोस्ट में सिंगर तल्हा अंजुम ने भारत और पाकिस्तानी झंडे को एक साथ इस्तेमाल किया है।

क्या है विवाद की वजहः

तल्हा अंजुम ने 16 नवंबर को नेपाल में परफॉर्मेंस दी थी। वो मंच पर रैप कर रहे थे, तभी भीड़ में खड़े एक फैन ने उन्हें तिरंगा फेंककर दिया।
तल्हा ने वो तिरंगा गले में लपेट लिया और गाना जारी रखा। वो लगातार तिरंगा संभालते हुए परफॉर्म करते रहे। गाना खत्म करने के बाद उन्होंने तिरंगा अच्छी तरह थामा और फैंस को दिखाया।

जहां एक तरफ तल्हा अंजुम के इंडियन फैंस उनके इस एक्ट की जमकर तारीफें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तिरंगा थामने पर उनके पाकिस्तान फैंस जमकर आलोचना कर रहे हैं।

तल्हा में भारत में अच्छी फैन फॉलोविंगः

तल्हा अंजुम की भारत में अच्छी फैन फॉलोविंग है, हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ-साथ तल्हा का अकाउंट भी भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है। इस बैन से सिंगर के यूट्यूब अकाउंट में व्यूज काफी कम हो गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles