Deputy Director of Education Department: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के कार्यालय और आवास पर SVU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

2 Min Read

Deputy Director of Education Department:

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। तिरहुत प्रमंडल के शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण के विभिन्न ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने रेड की। मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड स्थित उनके कार्यालय के बाद अब टीम खबड़ा रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची है और छापेमारी कर रही है।

Deputy Director of Education Department: एसवीयू के डीएसपी ने बताया

एसवीयू के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि उपनिदेशक ने वैशाली में अपनी पोस्टिंग के दौरान आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की थी। कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी पर आरोप है कि अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में लोक सेवक के रूप में काम करते हुए उन्होंने लगभग 3.75 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनकी कानूनी आय से अधिक है।

Deputy Director of Education Department: इकाई पटना की टीम ने बताया

विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने बताया कि यह कार्रवाई उनके कार्यालय और आवास दोनों जगह की जा रही है। इस मामले में कई केस पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं और SVU इस पर विस्तृत जांच कर रही है।यह कार्रवाई राज्य में सरकारी अधिकारियों की निगरानी और भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों के तहत की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Patna Air Show: पटना में 22 अप्रैल को स्कूल रहेंगे बंद, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के एयर शो को लेकर शिक्षा विभाग का आदेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं