Sushma Swaraj:
नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय राजनीति की मशहूर नेता सुषमा स्वराज की आज 6वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी बेटी और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक कविता लिखी, जिसने सभी का दिल छू लिया।
बांसुरी ने X पर किया पोस्ट
बांसुरी ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी मां को याद करते हुए लिखा, “छह बरस हो गए माँ… पर आज भी अनायास ही आँखें आपको ढूँढ लेती हैं, भीड़ में, संसद की तस्वीरों में, हर उस मोड़ पर जहाँ आप होतीं तो मुझे थाम लेतीं।” उन्होंने बताया कि हर उपलब्धि पर उनकी सबसे पहली नजर उनकी मां की ओर जाती है, क्योंकि मां की शाबाशी उनके लिए सबसे बड़ी जीत होती थी।उन्होंने आगे कहा, “आप अब भी हर धड़कन में गूंजती हैं, हर संघर्ष में संबल बनकर साथ चलती हैं। मेरी राह आज भी आपके आशीर्वाद से रोशन है। Miss you, Ma!”
निष्ठा और सेवा भावना किया गया याद
सुषमा स्वराज को उनकी निष्ठा और सेवा भावना के लिए याद किया जाता है। केंद्रीय विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए जाना गया। अपने निधन से पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें भरोसेमंद मंत्री बताया था।
सुषमा स्वराज का निधन
सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त 2019 को 67 वर्ष की उम्र में हुआ था। आज उनकी राजनीतिक विरासत उनकी बेटी बांसुरी स्वराज आगे बढ़ा रही हैं, जो 2024 में नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बनी हैं। सुषमा स्वराज की याद में ये कविता और उनकी सादगी, सेवाभाव आज भी लोगों के दिलों में जिन्दा है।
इसे भी पढ़ें
संघ के मूल्य मेरी धमनियों में समाहित; मां की जगह भरने के बारे में नहीं सोच सकती: बांसुरी स्वराज








