Sushila Karki will hold elections in Nepal: नेपाल में 6 महीने में चुनाव कराएंगी सुशीला कार्की, भारतीय राजदूत ने पीएम बनने पर मिलकर बधाई दी ओली की पार्टी संसद भंग के खिलाफ

3 Min Read

Sushila Karki will hold elections in Nepal:

काठमांडू, एजेंसियां। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को नेपाल की पहली महिला अंतरिम पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई, इस दौरान उपराष्ट्रपति, चीफ जस्टिस और कई देशों के डिप्लोमैट्स मौजूद थे।

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भी सुशीला कार्की से मिलकर उन्हें बधाई दी। अब सुशीला कार्की पर 5 मार्च, 2026 से पहले नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी है।

Sushila Karki will hold elections in Nepal: संसद भंग का ऐलानः

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कल संसद भंग करने का भी ऐलान किया था। पूर्व पीएम केपी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी (UML) ने इस फैसला का विरोध किया है। UML महासचिव शंकर पोखरेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की है।

वहीं, Gen-Z नेताओं ने इस सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सरकार के कामकाज की निगरानी करेंगे।

Sushila Karki will hold elections in Nepal: भारत ने सुशीला कार्की की सरकार का स्वागत कियाः

भारत सरकार ने सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार का स्वागत किया है। भारत ने उम्मीद जताई है कि यह सरकार नेपाल में शांति और स्थिरता लाने में मदद करेगी।

भारत ने यह भी कहा कि वह एक करीबी पड़ोसी, सहयोगी लोकतंत्र और लंबे समय से विकास साझेदार के तौर पर नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों और उनकी जनता की भलाई के लिए काम करता रहेगा।

Sushila Karki will hold elections in Nepal: सुशीला कार्की ने BHU से पढ़ाई की हैः

नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने 1979 में वकालत में अपना करियर शुरू किया था।
सुशीला कार्की 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश थीं। 2017 में उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था। तब उनपर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें

Electricity Man: भारत में पढ़ा ये इंजीनियर कहलाया नेपाल का ‘बिजली मैन’, अब PM की रेस में आया नाम


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं