Sundar Pichai announced:
नई दिल्ली, एजेंसियां। गूगल ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को ऐतिहासिक घोषणा की है कि वह अगले पांच वर्षों में भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बनाएगा। इसके लिए कंपनी करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,331.85 अरब रुपए) का निवेश करेगी। इस हब के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा डेटा सेंटर विकसित किया जाएगा।
गूगल के सीईओ ने एक्स पर जानकारी साझा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है। उन्होंने कहा, “विशाखापत्तनम में बनने वाला यह AI हब ऐतिहासिक कदम होगा। इसमें गीगावॉट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा।”
सीईओ थॉमस कुरियन ने बताया
गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने बताया कि यह AI हब भारत में AI बुनियादी ढांचे, डेटा सेंटर क्षमता, बड़े ऊर्जा स्रोत और विस्तारित ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को एकीकृत करेगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय AI इंजीनियरों को अवसर देना और देश में AI अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना है।
कुरियन ने कहा
कुरियन ने कहा कि गूगल पिछले 21 वर्षों से भारत में सक्रिय है और अब तक 14,000 से अधिक भारतीय कर्मचारियों के साथ काम कर चुकी है। इस नए AI हब से भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र में प्रमुख स्थान मिलेगा और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
विशाखापत्तनम AI हब न केवल गूगल की तकनीकी क्षमताओं का विस्तार करेगा, बल्कि भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार और विशेषज्ञता के अवसर भी पैदा करेगा। यह निवेश भारत में तकनीकी नवाचार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
इसे भी पढ़े
सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और विकास यात्रा की धड़कन है गूंज महोत्सव : सीपी राधाकृष्णन







