Sudarshan Reddy:
नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस नाम की घोषणा करते हुए कहा कि यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है, और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं। रेड्डी का मुकाबला राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।
सुदर्शन रेड्डी का कानूनी करियर
सुदर्शन रेड्डी का कानूनी करियर बेहद सम्मानजनक रहा है, और उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का प्रबल समर्थक माना जाता है। वे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश, गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश और सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश रह चुके हैं। उन्होंने गरीबों के हक में कई अहम फैसले दिए हैं।
इसे भी पढ़े
Tamil Nadu elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: ओ पन्नीरसेल्वम ने NDA छोड़ा

















