Sudan Gurung:
काठमांडू, एजेंसियां। धक्का देने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने मिलकर सुदन गुरुंग के उस समर्थक की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाल शर्ट पहने इस समर्थक को पत्रकारों ने दौड़ा-दौड़ा कर और बाल पकड़कर पीटा। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और नेपाल में काफी चर्चा का विषय बनी।
Sudan Gurung: गुरुंग का विवादित बयान
मारपीट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदन गुरुंग ने कहा, “देश में जब तक परिवर्तन नहीं होता, तब तक मैं ऐसे ही मारता रहूंगा। मैं किसी को छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं भगवान की कसम खाकर कहता हूं कि किसी को नहीं छोड़ूंगा।” उनके इस बयान ने मीडिया और जनता में और भी ज्यादा विवाद खड़ा कर दिया।
Sudan Gurung: पत्रकारों की माफी की मांग
सुदन गुरुंग की धमकी के बाद पत्रकारों ने हंगामा किया और उनसे माफी मांगने की अपील की। उनके समर्थक गुरूंग को घेर कर रखे हुए थे ताकि और हाथापाई न हो। कई पत्रकारों ने कहा कि ऐसे व्यवहार से प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
Sudan Gurung: सुदन गुरुंग कौन हैं?
सुदन गुरुंग 36 वर्षीय नेपाली सामाजिक कार्यकर्ता हैं और ‘हामी नेपाल’ (Hami Nepal) NGO के अध्यक्ष हैं। वे नेपाल में युवा नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और Gen-Z को भड़काने के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया और सक्रियता की वजह से वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन विवादित व्यवहार उन्हें आलोचना के केंद्र में भी ला चुका है।
इसे भी पढ़ें
PM office in Nepal: GEN-Z ने फूंक दिया था नेपाल में PM का ऑफिस, जानें अब कहां बनेगा कार्यालय ?








