Strong presence:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने और हीरे की आभूषण निर्माता कंपनी BlueStone Jewellery and Lifestyle Limited का आईपीओ सोमवार, 11 अगस्त 2025 को खुल गया। यह इश्यू कुल ₹1540.65 करोड़ जुटाने के लिए लाया गया है। इसमें से ₹820 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹720.65 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी ने प्रति शेयर की फेस वैल्यू ₹1 रखी है और प्राइस बैंड ₹492 से ₹517 तय किया गया है।आईपीओ के पहले दिन कंपनी को कुल 39% सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,65,14,421 शेयरों के मुकाबले 63,89,570 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
कैटेगरी वाइज निवेशकों की भागीदारी:
क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी में 57% सब्सक्रिप्शन
रिटेल निवेशकों से 38% सब्सक्रिप्शन
एनआईआई (NII) कैटेगरी में सिर्फ 4% ही भागीदारी रही
आईपीओ से पहले, कंपनी ने 693 करोड़ रुपये एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए थे।
अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीखें:
आईपीओ बंद: 13 अगस्त 2025
शेयर अलॉटमेंट संभावित: 14 अगस्त 2025
लिस्टिंग डेट संभावित: 19 अगस्त 2025
लिस्टिंग होगी: BSE और NSE, दोनों पर
IPO से मिली राशि का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
निवेश पर सलाह
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरूरी है। इंडिया टीवी किसी भी निवेश के जोखिम के लिए जिम्मेदार नहीं है।
इसे भी पढ़ें
अर्केड डेवलपर्स का IPO लॉन्च: 16 सितंबर से निवेश का मौका, 55% रिटर्न की उम्मीद








