Stock Market: Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में इन शेयरों पर रखें नजर, मच सकती है धूम [Keep an eye on these stocks in the Indian stock market today, they may create a stir]

2 Min Read

Stock Market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज भारतीय शेयर बाजार में मिश्रित संकेत देखने को मिल सकते हैं। मंगलवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां बीएसई सेंसेक्स 1577.63 अंक (2.10%) बढ़कर 76734.89 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 500 अंक (2.19%) बढ़कर 23328.55 पर बंद हुआ।

आज रिटेल महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर होगी। इसके अलावा, कई कंपनियों के तिमाही परिणाम भी घोषित होंगे, जिनमें वारी रिन्यूऐबल टेक्नोलॉजी, विप्रो, स्वराज इंजन, एंजल वन, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और जीटीपीएल हैथवे शामिल हैं।

Stock Market: आज इन शेयरों पर रहेगी विशेष नजर:

Swiggy:

स्विगी ने राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे गिग वर्कर्स के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Lemon Tree Hotels:

लेमन ट्री ने राजस्थान के मोरी बेरा में रिसॉर्ट के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है, और यह रिसॉर्ट 2027 में खुल सकता है।

Stock Market: Adani Total Gas:

गेल इंडिया ने अडानी टोटल गैस को एपीएम प्राइस्ड घरेलू गैस का आवंटन 15% कम किया, जिससे कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

Dabur:

डाबर इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी ने ब्रिटेन में एक नई यूनिट स्थापित करने का फैसला किया है।

Stock Market: Poonawalla Fincorp:

पूनावाला फिनकॉर्प ने गोल्ड लोन कारोबार में प्रवेश किया है और अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

PB Fintech:

पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी ने आरबीआई से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त किया है।

BC Jindal Group:

बीसी जिंदल ग्रुप ने रिन्यूऐबल एनर्जी कॉम्पोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना घोषित की है।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार रेड जोन में बंद, सेंसेक्स 379 अंक गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं