Stock market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 25,500 के नीचे

1 Min Read

Stock market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक या 0.07% टूटकर 25,492.30 अंक पर आ गया।

दिनभर के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में हल्की बिकवाली देखने को मिली, जबकि ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में सीमित तेजी रही। निवेशक अगले हफ्ते आने वाले मुद्रास्फीति और वैश्विक बाजारों के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी में 25,400 का स्तर फिलहाल अहम सपोर्ट बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें

Stock market: सेंसेक्स 322 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान पर

Share This Article
Exit mobile version