House arrest in Lucknow:
लखनऊ, एजेंसियां। बरेली में हुई हालिया हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने से रोक दिया गया है। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ में और सांसद जियाउर्रहमान बर्क को संभल में हाउस अरेस्ट किया गया।
माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट
पुलिस ने माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर रखा है। वहीं, दिल्ली से आए तीन सपा सांसद—इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी और हरेंद्र मलिक को मेरठ टोल प्लाजा पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
माता प्रसाद पांडे का आरोप
माता प्रसाद पांडे ने आरोप लगाया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोककर प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़कर माहौल तनावपूर्ण किया है और स्थानीय लोगों पर अन्याय किया जा रहा है।
सपा विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने के लिए बरेली जा रहा था, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि प्रतिनिधिमंडल आगे न बढ़ सके। बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज़ के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे को लेकर हुई हिंसा के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था। इस मामले में अब तक 82 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें








