Sir Ganga Ram Hospital: सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, पुरानी खांसी की समस्या के चलते कराई गई जांच

Anjali Kumari
1 Min Read

Sir Ganga Ram Hospital

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को एक बार फिर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है।

पुरानी खांसी की समस्या

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह भर्ती नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए की गई है। सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए वे समय-समय पर अस्पताल आकर जांच कराती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य स्थिति स्थिर

अस्पताल के अनुसार

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनिया गांधी की सेहत फिलहाल ठीक है और किसी तरह की आपात स्थिति नहीं है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की हो चुकी हैं और इससे पहले भी वे स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती होती रही हैं।

Share This Article