Son raped mother: नशे में धुत बेटे ने किया मां के साथ दुष्कर्म

Juli Gupta
2 Min Read

Son raped mother:

उत्तर प्रदेश, एजेंसियां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने मां बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में घर में पहुंचे बेटे ने चारपाई पर सो रही मां के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बेटे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

मां ने सुनाई आपबीती:

एक गांव निवासी 55 वर्षीय मां ने पुलिस को तहरीर दी। सिसकियां भरते हुए पुलिस को आपबीती बताई। मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात 10 बजे के करीब वह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। इसी बीच उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही बेटे ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी फरार:

किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। बता दें कि महिला अपने बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई है। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश है। इस घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है।

जानकारी पर डेरापुर सीओ राजीव सिरोही, थाना प्रभारी अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। जांच कर लोगों से जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। थाना अध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित मां को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Son raped his mother

इसे भी पढ़ें 

Rape in Palamu: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बावर्ची ने एक साल तक किया यौन शोषण, अब गया जेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं