Smriti Mandhana:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली है, लेकिन उससे पहले दोनों का क्रिकेट प्रेम उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भी नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्मृति और पलाश अपनी-अपनी टीम बनाकर मजेदार क्रिकेट मैच खेलते दिखे।
दूल्हे की टीम बनाम दुल्हन की टीम:
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति और पलाश ने अपने दोस्तों और मेहमानों के साथ दो टीमें तैयार कीं—‘दूल्हे की टीम’ और ‘दुल्हन की टीम’। दोनों टीमों ने खास तौर पर प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी थीं, जिन पर टीम का नाम लिखा था। मैच बेहद हल्के-फुल्के माहौल में खेला गया, जिसमें जमकर हंसी-मजाक और खुशी का माहौल रहा।
मैच के अंत में स्मृति की टीम विजेता रही और उन्होंने पलाश की टीम से हाथ मिलाया। यह मैच शादी से पहले का सबसे आकर्षक और यादगार मोमेंट साबित हुआ।
सेलिब्रिटीज भी उतरे मैदान में:
पलाश की टीम में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए।
- ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय (विकास सचिव) मैदान में नजर आए।
- मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को- सीजर ने भी पलाश की टीम से मैच खेला।
वहीं, स्मृति की टीम में उनकी महिला क्रिकेटर दोस्तों की मौजूदगी ने मैच को और रोमांचक बना दिया।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन:
वीडियो सामने आने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए।
एक यूजर ने लिखा, “स्मृति ने कहा होगा हमने कभी टॉस जीता नहीं और कोई मैच हारा नहीं।”
दूसरे ने मजाक किया, “स्मृति ने तो पूरी इंडिया वुमन क्रिकेट टीम उतार दी।”
फैंस ने हार्ट इमोजी और बधाइयों की बाढ़ ला दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे ‘सबसे स्पोर्टी वेडिंग मोमेंट’ बता रहे हैं।


















