Zubeen Garg death case: जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर कोर्ट 14 जनवरी से शुरू करेगा कोरोनर इंक्वायरी

1 Min Read

Zubeen Garg death case

दिसपुर, एजेंसियां। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सिंगापुर की अदालत 14 जनवरी से कोरोनर इंक्वायरी शुरू करेगी। 52 वर्षीय जुबीन का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर के सेंट जॉन्स आइलैंड पर समुद्र में तैरते समय हुआ था, जहां वे एक सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देने गए थे।

सिंगापुर पुलिस ने कहा

सुनवाई राज्य न्यायालय में होगी और जांच के निष्कर्ष कोरोनर एडम नखोदा को सौंपे जाएंगे। सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि अब तक की जांच में किसी साजिश का संकेत नहीं मिला है और जनता से अटकलें न लगाने की अपील की है।

कोरोनर जांच एक न्यायिक तथ्य-खोज प्रक्रिया होती है, जिसमें यह पता लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु कैसे, कब और कहां हुई। यह खुली अदालत में होती है और जांच पूरी होने पर कोरोनर मृत्यु की परिस्थितियों के संबंध में निष्कर्ष प्रस्तुत करता है, लेकिन किसी पर आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं कर सकता।

Share This Article