Shivraj Singh Chauhan: बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान का नाम तेज, संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद चर्चा जोरों पर

3 Min Read

Shivraj Singh Chauhan:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 सितंबर से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम इस रेस में तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। करीब 2 साल बाद शिवराज सिंह चौहान ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की है, जो लगभग 45 मिनट तक चली। इस मुलाकात को आगामी अध्यक्ष चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान और मोहन भागवत:

शिवराज सिंह चौहान और मोहन भागवत की यह बैठक दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में हुई। बैठक से पहले शिवराज चौहान प्रगति मैदान के भारत मंडपम में गायत्री परिवार के एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और डॉ. चिन्मय पंड्या भी उपस्थित थे। इसके बाद शिवराज सीधे संघ कार्यालय पहुंचे और बंद दरवाजे के पीछे संघ प्रमुख से चर्चा की। बैठक के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए जहां सोमवार को वे IISER भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव में देरी:

बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव में हो रही देरी की प्रमुख वजह संघ और पार्टी नेतृत्व के बीच समन्वय की कमी बताई जाती है। ऐसे में इस बैठक को बीजेपी संगठन में संभावित बदलावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कराने की संभावना है। पार्टी के अंदर इस चुनाव को लेकर चर्चा और कयास तेज हो गए हैं।

यह बैठक बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान की संभावनाओं को मजबूत कर रही है और संघ के साथ बेहतर तालमेल की उम्मीद बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें 

विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेताओं पर दायर किया का मानहानि केस, 10 करोड़ रुपये का हर्जाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं