Shashi Tharoor injury:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सांसद शशि थरूर हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद गुरुवार को व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे। बता दें बुधवार को संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए फिसलने से उन्हें यह चोट लगी थी। थरूर ने बताया कि उन्हें काफी दर्द है और पूरी तरह ठीक होने में चार से छह हफ्ते लग सकते हैं, इस दौरान कुछ समय तक उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ेगा।
संसद पहुंचने पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी की नजर लग गई, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “कहीं न कहीं तो नजर लग ही गई है, लेकिन मैं अपना काम करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी तबीयत स्थिर है और केरल विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने हैं, उससे पहले वे पूरी तरह सक्रिय रहने की कोशिश करेंगे।
इस घटना का वीडियो खुद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें अखिलेश यादव उन्हें संभालते हुए नजर आए। थरूर ने एक्स पर लिखा, “जिस दीए को तूफान में जलना हो, उसे संभल-संभलकर चलना होगा। मैं ठीक हूं।” उनके इस बयान के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

















