Shahid Kapoor dance song: शाहिद कपूर का डांस नंबर ‘पान की दुकान’ हुआ रिलीज, फैंस के बीच बढ़ा ‘ओ रोमियो’ का क्रेज

2 Min Read

Shahid Kapoor dance song:

मुंबई, एजेंसियां। शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है, लेकिन इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने इस गाने को लॉन्च किया। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

गाना का बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं

‘पान की दुकान’ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें शाहिद कपूर अपने शानदार डांस स्टाइल और स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशन दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। अभिनेत्री दिशा की ग्लैमरस मौजूदगी भी गाने को और खास बनाती है, जिससे इसकी विजुअल अपील और बढ़ गई है।इस गाने को सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं, जबकि विशाल भारद्वाज ने इसका संगीत तैयार किया है। म्यूजिक और कोरियोग्राफी का संयोजन गाने को फिल्म के प्रमोशन का बड़ा हिस्सा बना रहा है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें शाहिद कपूर एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद भी सामने आया है। हुसैन उस्तरा शेख की बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। विवादों के बावजूद फिल्म और उसके गानों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Share This Article