Shah Rukh Khan’s ‘King’ trailer:
मुंबई, एजेंसियां। शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनके फैंस को मिला सबसे बड़ा तोहफा उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘KING’ का पहला लुक रिलीज हुआ। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म ने महज 22 घंटे में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिर्फ 1 मिनट 11 सेकंड के इस टाइटल रिवील वीडियो ने यूट्यूब पर 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज़, 4.49 लाख लाइक्स और 35 हजार से अधिक कमेंट्स हासिल कर लिए। इस धमाकेदार एंट्री के साथ शाहरुख ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अभी भी बॉलीवुड के ‘किंग’ हैं।
‘रामायण’ को पीछे छोड़ गए शाहरुख खान
इसी बीच रणबीर कपूर की मेगा फिल्म ‘रामायण’ भी चर्चा में है, जिसे नीतेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बनती है। तीन महीने पहले रिलीज हुए ‘रामायण’ के इंट्रोडक्शन वीडियो को अब तक 22 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। जबकि शाहरुख खान के ‘किंग’ ने 22 घंटे में ही इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
‘किंग’ के आगे रणबीर क्यों हुए फेल?
‘किंग’ में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फर्स्ट लुक में शाहरुख का एक्शन अवतार और इंटेंस एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब भा रहा है। वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में उनका शांत और दिव्य लुक सामने आया था, लेकिन अब शाहरुख की एनर्जी और स्टार पावर ने पूरे ट्रेंड को अपनी ओर मोड़ दिया है।
बड़े बजट के आगे स्टारडम भारी
‘रामायण’ का बजट भले ही 4000 करोड़ रुपये का हो, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी इस वक्त शाहरुख की ‘किंग’ में ज्यादा दिखाई दे रही है। फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि शाहरुख का करिश्मा और उनकी डिजिटल फैन फॉलोइंग इतनी विशाल है कि किसी भी प्रोजेक्ट को रिकॉर्ड व्यूज़ दिलाने की क्षमता रखती है।फिलहाल ‘किंग’ के पहले लुक ने न सिर्फ रणबीर की ‘रामायण’ को पछाड़ दिया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के असली ‘किंग’ हैं और उनका ताज कोई छीन नहीं सकता।
इसे भी पढ़ें








