Durga Puja immersion:
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना के पास दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल के जुलूस में शामिल युवकों पर तक़रीबन 15 हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में सात युवक घायल हुए, जिनमें रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की जानकारी:
ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी घायल हैं। सभी का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है। बता दें हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों ने हमलावरों की पहचान कर ली है। घटना के बाद हरिजन बस्ती में तनाव का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के 12 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Sharadiya Navratri 2025: इस बार 10 दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, इस दिन मनेगी विजयादशमी








