Nepal Protest:
नई दिल्ली/काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। बीते दो दिनों से बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन और हिंसा जारी है। काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्थिति गंभीर होने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति दोनों ने इस्तीफा दे दिया।
Nepal Protest: विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी:
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर नेपाल यात्रा टालने की सलाह दी है। नेपाल में मौजूद भारतीयों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक यात्रा न करें। साथ ही, भारतीय दूतावास ने आपातकालीन मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं – +977 9808602881 और +977 9810326134 (व्हाट्सऐप कॉल सुविधा सहित)।
Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों पर किया हमला
हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों पर हमला किया, विदेश मंत्री को सड़क पर पीटा गया और नेताओं के घरों में आगजनी की गई। बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नेपाल सीमा पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी है।एयरपोर्ट बंद होने से दिल्ली-काठमांडू रूट की एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया ने आज की अपनी 4 फ्लाइट्स रद्द करने की जानकारी दी है और कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और हिंसा से वहां मौजूद भारतीय छात्रों और यात्रियों के परिजन चिंतित हैं। भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर नागरिकों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें
Nepal protest: पूरे नेपाल पर सेना का कंट्रोल, PM ओली के इस्तीफे के बाद भी हिंसा जारी








