Punjab CM bomb threat: पंजाब के CM जिस अस्पताल में हुए भर्ती, उसे उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने हॉस्पिटल घेरा

3 Min Read

Punjab CM bomb threat

मोहाली, एजेंसियां। पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।

अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

क्या है पोलेनियम

पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाल दिया है।

बम निरोधक दस्ते एक्टिव

यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं।

16 स्कूलों को भी धमकी

फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्‌टी करवा दी गई है। आज से ही CBSE के एग्जाम शुरू हो रहे है। सीबीएसई का आज 10वीं कक्षा का मैथ का पेपर है।

धमकी भरी ई-मेल में क्या लिखा

हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजी ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसमें मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पतालों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो।

मेल में लिखा हुआ है कि फोर्टिस अस्पताल से भगवंत मान की लाश निकलेगी। शहीद भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से इन्फेक्ट कर दिया है। अगर जिंदा बच गया तो बेअंत (पूर्व CM बेअंत सिंह) की तरह ठोकेंगे।

मेल में यह भी लिखा

मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।

पहले भी राज्य के स्कूलों को मिली हैं धमकिया

हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी मिल चुकी है लेकिन हर बार ये खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। मगर, इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article