Government data on civil services:
नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में हाल ही में सरकार ने IAS, IPS और IFS में आरक्षित वर्गों की नियुक्तियों का डेटा पेश किया। पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस और पेंशन मिनिस्टर (इंडिपेंडेंट चार्ज) डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि 2020 से 2024 तक OBC, SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों की नियुक्ति IPS में सबसे अधिक हुई।
आरक्षित वर्गों की नियुक्ति का विवरण
पिछले पांच सालों में डायरेक्ट भर्ती के जरिए अलग-अलग सर्विसेज में उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया:
- IAS: OBC – 245, SC – 135, ST – 67
- IPS: OBC – 255, SC – 141, ST – 71
- IFS: OBC – 231, SC – 95, ST – 48
कुल मिलाकर, OBC – 731, SC – 371 और ST – 186 उम्मीदवारों को तीनों सेवाओं में नियुक्त किया गया। आंकड़ों से पता चलता है कि IPS में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सबसे अधिक अवसर मिले।
रिक्त पद और भर्ती नोटिफिकेशन
UPSC 2026 के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल 933 पदों के लिए आवेदन खुले हैं, जबकि 2025 में 979 और 2024 में 1,056 पदों पर भर्ती हुई थी।
1 जनवरी 2025 तक की स्थिति के मुताबिक:
- IAS: कुल 6,877 मंजूर पदों में 1,300 रिक्त
- IPS: कुल 5,099 में 505 रिक्त
- IFS: कुल 3,193 में 1,029 रिक्त
डेटा दर्शाता है कि पिछले पांच सालों में UPSC के माध्यम से आरक्षित वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है, विशेषकर IPS में। वहीं, IAS और IFS में रिक्तियों की संख्या अधिक होने के कारण आगामी भर्तियों और नियुक्तियों पर नजर रखी जा रही है।








