ऐतिहासिक: SC ने कोर्ट में मंगाई ईवीएम मशीन, फिर से गिनती कराई और हारा प्रत्याशी जीता

1 Min Read

EVM machines:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एक मामले में पहली बार पहली बार सुप्रीम कोर्ट में EVM मंगवाई, जहां पुनः गणना करवाई गई। इसके साथ ही हरियाणा में सरपंच चुनाव का परिणाम बदल गया। हारा हुआ प्रत्याशी जीत गया।

यह है मामलाः

पानीपत के बुआना लाखू गांव के सरपंच चुनाव से जुड़ा मामला है। यहां 2 प्रत्याशियों के बीच चुनाव विवाद में स्थानीय अदालत ने मोहित कुमार की याचिका पर पुनः गणना के निर्देश दिए। इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला बदला था। फिर मोहित कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव से संबंधित सभी EVM को दिल्ली मंगवाकर पुनः गणना करवाई, जहां मोहित कुमार को अपने विपक्षी से 51 वोट अधिक मिलने पर उन्हें विजयी घोषित किया।

इसे भी पढ़ें

लालू और नीतीश ने बिहार को पूरा बर्बाद कर दिया – प्रशांत किशोर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं